उत्तर प्रदेश : स्कूल के बाहर छात्र की गोलीमार कर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 सितंबर 2018

उत्तर प्रदेश : स्कूल के बाहर छात्र की गोलीमार कर हत्या

student-shot-dead-school-gate
मुजफ्फरनगर (उप्र.), चार सितंबर, उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूल के बाहर 11 वीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जिले के डूंगर गांव निवासी प्रेयांशु के रूप में की गयी है। कंधला के क्षेत्राधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि नेशनल इंटर कॉलेज के बाहर आज सुबह उसे गोली मार दी गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। तिवारी ने बताया कि इस बीच, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी और अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: