न्यायमूर्ति रंजन गोगोई अगले प्रधान न्यायाधीश नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

न्यायमूर्ति रंजन गोगोई अगले प्रधान न्यायाधीश नियुक्त

tarun-gogoi-appointed-cji
नई दिल्ली, 13 सितम्बर,  न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को गुरुवार को देश का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई उन चार न्यायाधीशों में शामिल हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की कार्यप्रणाली पर प्रेस कांफ्रेंस कर सवाल उठाया था। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति गोगोई 3 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। सेवानिवृत्ति से पहले वह इस पद पर एक साल से कुछ अधिक दिन तक रहेंगे। रंजन गोगोई को 23 अप्रैल 2012 को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। शीर्ष अदालत के वरिष्ठतम तीन न्यायाधीशों न्यायमूर्ति जे.चेलमेश्वर, मदन बी.लोकुर व कुरियन जोसेफ के साथ न्यायमूर्ति गोगोई ने जनवरी में अप्रत्याशित रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा द्वारा न्यायाधीशों को मामलों के आवंटन पर सवाल उठाया था। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का जन्म 18 नवंबर 1954 को हुआ। वह एक वकील के रूप में 1978 में पंजीकृत हुए। उन्होंने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में संवैधानिक, कर व कंपनी मामलों में वकील की भूमिका निभाई। उन्हें 28 फरवरी 2001 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें 12 फरवरी 2011 को पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: