उप्र : 25 दलितों ने बौद्ध धर्म अपनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2018

उप्र : 25 दलितों ने बौद्ध धर्म अपनाया

25-dalits-adopted-budhism
लखनऊ/शामली 12 नवंबर, उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कथित भेदभाव का आरोप लगाकर एक दलित परिवार के 25 सदस्यों ने सोमवार को एक समारोह में हिंदू धर्म छोड़ कर बौद्ध धर्म अपना लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार तिवारी ने बताया, "समारोह का आयोजन बिना किसी दबाव के आयोजित हुआ था और संविधान में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के तहत दलित समुदाय के 25 सदस्यों को बौद्ध भिक्षु प्रज्ञाशील ने बौद्ध दीक्षा दी है।" उधर, धर्म परिवर्तन करने वाले दलित नेता देवदास जयंत ने कहा, "हिंदू धर्म में रहते हुए उनके साथ भेदभाव और अत्याचार किया जाता रहा है, इसी से तंग आकर उन्होंने अपने परिवार के 25 सदस्यों के साथ हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपनाया है।"

कोई टिप्पणी नहीं: