विदेशी मुद्रा भंडार में पांच सप्ताह के बाद आयी तेजी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 नवंबर 2018

विदेशी मुद्रा भंडार में पांच सप्ताह के बाद आयी तेजी

foreign-exchange-reserves-rise-after-five-weeks
मुंबई 11 नवंबर, देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पांचवीं साप्ताहिक गिरावट से उबरता हुआ दो नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 393.13 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 26 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.44 अरब डॉलर घटकर 392.08 अरब डॉलर, 19 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 94.20 करोड़ डॉलर घटकर 393.52 अरब डॉलर पर और 12 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.14 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट के साथ 394.47 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार,दो नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 48.77 करोड़ डॉलर बढ़कर 368.14 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार 36.65 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.89 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 5.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.64 अरब डॉलर हो गयी। इस दौरान विशेष आहरण अधिकार 74 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.46 अरब डॉलर हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं: