बाल दिवस : गूगल ने डूडल के जरिए बच्चों को अंतरिक्ष खोज के लिए प्रेरित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 नवंबर 2018

बाल दिवस : गूगल ने डूडल के जरिए बच्चों को अंतरिक्ष खोज के लिए प्रेरित किया

google-inspired-children-for-space-search-by-doodle-on-childrens-dayनई दिल्ली 14 नवंबर, गूगल ने बुधवार को भारत में बाल दिवस के मौके पर एक खास डूडल के जरिए बच्चों को अंतरिक्ष की खोज करने के लिए प्रेरित किया है। इस साल इस दिन के डूडल के लिए सर्च इंजन का थीम 'आपको क्या प्रेरित करता है' था। मुंबई के छात्र जिसने 2018 डूडल 4 गूगल प्रतिस्पर्धा जीता था, उसने अंतरिक्ष की खोजी के प्रति अपनी रुचि को दर्शाने के लिए अपनी कल्पनाओं का इस्तेमाल किया। डूडल में एक छोटी लड़की टेलीस्कोप से अंतरिक्ष में देख रही है, जहां उसे ग्रह, तारे और सैटेलाइट नजर आ रहे हैं।अंतरिक्ष की विशालता दिखाने के लिए पिंगला राहुल ने आकाशगंगाए, ग्रह और अंतरिक्ष यान बनाकर गूगल के लोगो को दर्शाया। भारत प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की याद में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाता है। उनका जन्म इसी दिन 1889 को हुआ था। नेहरू बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय थे। साल 1964 में नेहरू का निधन हो गया और देश ने सर्वसम्मति से उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

कोई टिप्पणी नहीं: