मधुबनी : कल गुजरात के मुख्य सचिव पहुंचेंगे सुंदरवन, करेंगे गरबा उत्सव का उद्घाटन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 नवंबर 2018

मधुबनी : कल गुजरात के मुख्य सचिव पहुंचेंगे सुंदरवन, करेंगे गरबा उत्सव का उद्घाटन

gujrat-chief-secretery-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) गुजरात के मुख्य सचिव डॉ जगदीप नारायण सिंह रविवार को राजनगर में होंगे। प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत सिमरी निवासी मुख्य सचिव डॉ सिंह रविवार की शाम स्थानीय लोक आस्था के केंद्र सुंदरवन श्मशान भूमि में चल रहे काली पूजा महोत्सव सह सांस्कृतिक उत्सव के अवसर गुजरात के युवा व सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के द्वारा आयोजित गरबा, डांडिया व रास उत्सव का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में उनके संग जिला पदाधिकारी शीर्षत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुनील कुमार सिंह, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ शुभेन्द्र कुमार झा भी मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सर्राफ़ एवं सचिव अनिल नायक ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं: