मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) : अपर समाहर्ता,मधुबनी-सह-प्रभारी,जिला पदाधिकारी,मधुबनी श्री दुर्गानंद झा के द्वारा सोमवार को नगर भवन,मधुबनी में विश्व दिव्यांगता दिवस-2018 के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त,मधुबनी,श्री अजय कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी, श्री सुनील कुमार सिंह,प्रभारी,सहायक निदेशक,सामाजिक सुरक्षा,डाॅ रश्मि वर्मा, वरीय उप-समाहर्ता,मधुबनी,श्री विनोद कुमार पंकज,उप-निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी,श्री विकाश कुमार,जिला खेल पदाधिकारी,मधुबनी,श्री विजय कुमार पंडित,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,श्रीमती रश्मि कुमारी समेत अन्य पदाधिकारीगण एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी,जिला पदाधिकारी,मधुबनी ने कहा कि सभी दिव्यांगजनों में कोई-न-कोई विशेषता अवश्य होती है। चाहे उनकी वाणी अच्छी हो,उनकी श्रवण शक्ति अच्छी,वे विलक्षण प्रतिभा के भी धनी होते है। यही कारण है कि दिव्यांगजनों में से भी उच्च पदों पर वे चयनित किये जाते है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में भारतीय प्रशासनिक सेवा में एक दिव्यांग बालिका को ही टाॅपर के रूप में चयनित किया गया। उन्होंने सभी दिव्यांगों से अपील करते हुए कहा कि दिव्यांग होना अभिशाप नहीं है,बल्कि हमें और हिम्मत से चाहें किसी भी क्षेत्र में हो,अपना परचम लहराना है। इसके लिए कठिन परिश्रम करना आवश्यक है। सरकार भी दिव्यांगजनों की मदद के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चला रही है। सभी दिव्यांगजनों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर गीत-संगीत कार्यक्रम प्रतियोगिता में राधा गोविंद मिश्र, को प्रथम, सुश्री नेहा कुमारी को द्वितीय, रामेश्वर राम को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वही वाद-विवाद प्रतियोगिता में बाल कृष्ण प्रसाद को प्रथम, कैलाश कुमार कामत को द्वितीय, प्रियंका कुमारी को तृतीय स्थान पर चयनित किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में शिव कुमार ठाकुर को प्रथम, नेहा कुमारी को द्वितीय तथा प्रियंका कुमारी को चयनित किया गया। निबंध लेखन में जयकिशोर सहनी को प्रथम तथा अग्निदेव राम को द्वितीय स्थान पर चयन किया गया। प्रतियोगित में शामिल सभी विजयी प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग,मधुबनी के सभी कर्मी एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे।
सोमवार, 3 दिसंबर 2018

मधुबनी : विश्व दिव्यांगता दिवस-2018 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें