सहारनपुर : तेजाब हमले में छात्रा झुलसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 30 जनवरी 2019

सहारनपुर : तेजाब हमले में छात्रा झुलसी

acid-attack-saharanpur
सहारनपुर 30 जनवरी, उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देहात कोतवाली के अन्तर्गत स्कूल जा रही कक्षा दस की एक नाबालिग छात्रा पर कुछ युवकों ने तेजाब फेंका जिससे जिससे छात्रा बुरी तरह झुलस गई ।  एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार पी ने भाषा को बताया कि थाना मण्डी के अन्तर्गत रायवाला निवासी कक्षा दस की छात्रा थाना सुबह रोजाना की तरह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। स्कूल के पास ही बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक ने उस पर तेजाब फेंक दिया जिससे छात्रा बुरी तरह झुलस गई । हमलावर मौके से फरार हो गये।  एस एस पी ने बताया कि घायल छात्रा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस तीनों युवकों की तलाश कर रही है।  छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं: