बिहार : वन विभाग के दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या, जंगल में मिली की लाश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 27 जनवरी 2019

बिहार : वन विभाग के दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या, जंगल में मिली की लाश

forest-worker-found-dead-bihar
पश्चिमी चम्पारण बाघा, जिले में वन विभाग के दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। दोनों सुरक्षाकर्मियों की लाश सुदूर जंगल में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि दोनो होमगार्ड के जवान थे। घटना के बाद से वन कर्मियो में भय का माहौल व्याप्त है। घटना के संबंध में बताया गया है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हरनाटांड़ गोबरहिया इलाके में होमगार्ड जवान अर्जुन यादव और हीरालाल कुशवाहा की तैनाती थी। आज सुबह दोनो की लाश जंगल में आसपास पड़ी मिली। आशांका जताई जा रही है कि लकड़ी तस्करों ने दोनों की हत्या की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। घटना के बाद से वन कर्मियों में भय व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: