डोभाल के पुत्र के निवेश की जांच करे सरकार : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 जनवरी 2019

डोभाल के पुत्र के निवेश की जांच करे सरकार : कांग्रेस

government-to-investigate-doval-s-son-s-investment-congress
नयी दिल्ली, 17 जनवरी, कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल के पुत्र विवेक डाेभाल की कंपनी द्वारा मात्र एक साल के भीतर लगभग 8300 करोड़ रुपए देश में लाने का ब्योरा सार्वजनिक करने और मामले की पूरी जांच करने की मांग की है।  कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी लागू करते हैं और इसके कुछ दिन बाद कैमन आईलैंड में श्री विवेक डोभाल एक हेज फंड कंपनी जीएनवाई एशिया का पंजीकरण कराते हैं। यह कंपनी अप्रैल 2017 से लेकर मार्च 2018 तक भारत में 8300 करोड़ रुपए का निवेश करती हैं।  कांग्रेस नेता ने कहा कि नोटबंदी और इस 8300 करोड़ रूपए की पूंजी देश में लाने के बीच कुछ तो संबंध जरुर है। उन्हाेंने आरोप लगाया, “ यह भारतीय पैसा है जो विदेशों के मार्ग से भारत में लाया गया है। सरकार को इसकी पूरी तरह से जांच करानी चाहिए।” उन्होंने कालेधन को खत्म करने और इसे रोकने के नारे पर तंज करते हुए कहा कि मोदी सरकार को नोटबंदी के बाद भारत में पूंजी लाने वाले सभी लोगों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए। उन्होेंने कहा कि भारत में पूंजी लाने का पूरा ब्योरा भारतीय रिजर्व बैंक के पास है आैर सरकार को इसे सार्वजनिक करने के आदेश देने चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: