मधुबनी : जिले में नई मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 31 जनवरी 2019

मधुबनी : जिले में नई मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन

madhubani-electoral-list-publishd
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 31,जनवरी,19 : आम सभा निर्वाचन-2019 के पूर्व 01.09.2018 से 2 माह तक चले विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के उपरांत भारत निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली के निदेषानुसार आज दिनांक 31.01.2019 को इसका प्रकाषन जिले के सभी 10 विधान सभा क्षेत्रों के विभिन्न विर्निदिष्ट स्थलों पर कर दिया गया है।प्रकाशन के उपरांत नई मतदाता सूची सभी मतदान केन्द्रों/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/जिला निर्वाचन कार्यालय एवं अन्य सभी विर्निदिष्ट स्थलों पर सभी आम जनों के निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। मतदाता सूची की फोटो रहित काॅपी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,बिहार के वेवसाईट पर भी उपलब्ध है। साथ ही प्रकाषित मतदाता सूची एवं फोटो रहित मतदाता सूची की साॅफ्ट काॅपी को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आज ही बैठक करने का निदेष दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: