अरुण कुमार (बेगूसराय) - कांवर पक्षी अभ्यारण्य के बहाने अपराधियों के बसेरा व अवैध देशी शराब बनाने का ठिकाना मिलने की जानकारी मिलने पर मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज सोमवार को जयमंगलागढ़ माता का दर्शन करने पहुँच गए।प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करने के बहाने नाव की सवारी कर चप्पे – चप्पे को छान मारा।उन्हें अब पूरी जानकारी मिल गई कि अपराधी अपना बसेरा कहाँ-कहाँ बनाते हैं।निरीक्षण के दौरान डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि 52 शक्तिपीठों में से एक जयमंगलगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य का नमूना है।इसके गोद में फैले कावर झील पक्षी आश्रायणी के रूप में विश्व प्रसिद्ध है।यहाँ का मनोरम दृश्य मन में शांति प्रदान करती है।उन्होंने कहा पर्यटन के लिहाज से ख़ासकर इस क्षेत्र में पहुंचने वाले पर्यटकों को कोई भय न हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है. इसी कड़ी को मजबूती प्रदान करने के लिए आज का यह अभ्यारण्य दौरा कार्यक्रम बनाया गया है।निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थलों पर स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देते दिखे डीआईजी मनु महाराज निरीक्षण के क्रम में पहुंचे स्थानीय आर्यावर्त पोर्टल के पत्रकार अरुण कुमार से बातचीत कर यहाँ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं की जानकारियों का आदान-प्रदान हुआ।
जयमंगलगढ़ में टूरिस्ट पुलिस पोस्ट स्थापित करने का आदेश - उन्होंने कहा लोग खुले वातावरण में निर्भय होकर यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देख सकें,इसके लिए पुलिस प्रशासन सजग है।इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पुलिस का पूरा सहयोग क्षेत्रवासियों एवं पर्यटकों को उपलब्ध कराया जाएगा।ताकि पर्यटकों को यहाँ पहुँचने में किसी प्रकार की दुविधा और असुविधा उत्पन्न न हो।इसके लिए जयमंगलगढ़ में टूरिस्ट पुलिस पोस्ट स्थापित करने का आदेश जिला पुलिस कप्तान को दिया गया है।इस पर फौरन अमल किया जाएगा।
अपराध पर अंकुश लगाना है पुलिस की प्राथमिकता। - जयमंगलगढ़ स्थित कांवर झील परिक्षेत्र के एरिया में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीआईजी मनु महाराज का दौरा बहुत अहम माना जा रहा है।हाल के दिनों में जिले में अपराधियों के आतंक से पूरे प्रदेश में सरकार की किरकिरी हो रही थी।परंतु सिंघम के नाम से प्रसिद्ध मनु महाराज के डीआईजी के रूप में मुंगेर पदार्पण होते ही अपराधियों की सामत आ गई।लगभग साल भर से जिले के कोने-कोने में अपराधियों द्वारा खुले आम आतंक का खेल खेला जा रहा था।जिसके आगे पुलिस प्रशासन बेवस दिख रही थी।लेकिन हाल के दिनों में डीआईजी के आदेश पर जिला पुलिस कप्तान अवकाश कुमार द्वारा अपराधियों के साथ एनकाउंटर कर तीन दुर्दांत अपराधी को मौत की नींद सुला देने से क्षेत्र में जहाँ शांति व्यवस्था सामान्य रुप से तो बहाल हुई है।मगर नगर अभी भी दहशत से उमड़ नहीं पाया है।वहीं पुलिस के प्रति आम/अवाम में विश्वास कुछ हद तक कायम हुआ है।डीआईजी के मुंगेर पदार्पण होते ही अपराधियों के लिए सेफ जोन बना कांंवर परिक्षेत्र का एरिया उसके लिए कब्रगाह साबित हुआ है और आगे भी होनेवाला है।अपराधियों पर नकेल कसने के लिए डीआईजी का यह दौरा कई मायनों में अहम समझा जा रहा है।
नाव की सवारी कर देखा झील का नजारा।- निरीक्षण के दौरान डीआईजी मनु महाराज कांंवर झील में पहुँचे और नाव की सवारी कर पूरे एरिया की बारिकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में वहाँ मौजूद नाविकों से विभिन्न प्रकार की जानकारीयाँ भी ली।साथ ही विदेशी पक्षियों को देखने की इच्छा जाहिर की।तत्पश्चात नाविक डीआईजी के पूरे अमले को वन विभाग के एरिया में लेकर पहुँचे साइबेरियन पक्षियों को देखकर डीआईजी मनु महाराज काफी प्रसन्नचित दिखे।इससे पूर्व जयमंगलगढ़ पहुँचते ही माता के मंदिर में माथा टेककर अपने साथ – साथ क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा – अर्चना के बाद बाहर निकलकर उपस्थित बंदरों को भोजन कराया।इस दौरान डीआईजी स्वयं अपने हाथों से अंगूर, सेब, बिस्किट बंदरों के साथ-साथ वहाँ मौजूद बकरे एवं कुत्तों को भी खिलाते दिखे।इस दौरान लगभग 45 मिनटों तक जबतक कि वहाँ पर मौजूद बंदरों का पेट भर नहीं गया तबतक सबों को खिलाते रहे। मनु महाराज बोले माता के दरबार में रहने वाले जानवर भी लोगों के साथ फ्रेंडली व्यवहार करते हैं।माता का यह दरबार वाकई अद्भुत है।कहा इस मिट्टी को नमन कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूँ।माता की कृपा से ही यहाँ आना संभव हुआ है,यह मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य की बात है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी एसपी प्राणतोष कुमार दास, एएसपी अभियान अमृतेश कुमार, एडिशनल एएसपी सदर मनोज कुमार तिवारी, मंझौल एसडीपीओ सूर्यदेव कुमार, ओपी अध्यक्ष राज कुमार दर्जनों पुलिस के जवान स्थानीय मंदिर समिति के सदस्य शरद कुमार, समाजसेवी निरंजन सिंह सहित अन्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें