‘चौकीदार भी और चोर भी हैं मोदी’: राहुल गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

‘चौकीदार भी और चोर भी हैं मोदी’: राहुल गाँधी

choukidar-too-and-thieves-are-also-modi--rahul-gandhi
नयी दिल्ली, 08 फरवरी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल सौदे में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब यह साबित हो गया है कि श्री मोदी चौकीदार भी हैं और चोर भी हैं। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में श्री गांधी ने कहा कि राफेल घोटाले की परतें लगातार खुल रही हैं। एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते हए उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने भी कहा है कि राफेल सौदे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने मनमानी कर सारी प्रक्रिया का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के खुलासे से साफ़ हो गया है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसुआ होलांदे ने जो कुछ कहा था वो सही है और श्री मोदी ने देश की जनता के 30 हज़ार करोड़ रूपये अनिल अम्बानी की जेब में डाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: