मधुबनी : नेत्र जांच शिविर-सह-चश्मा वितरण का डीएम ने किया शुभारम्भ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

मधुबनी : नेत्र जांच शिविर-सह-चश्मा वितरण का डीएम ने किया शुभारम्भ


मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 09 फ़रवरी,  स्थानीय नगर भवन,मधुबनी में शनिवार को 30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के पाचवें दिन नेत्र जांच शिविर-सह- निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शीर्षत कपिल अशोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर श्री सुजीत कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी,मधुबनी,श्री उमाशंकर ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर, मो0 तारिक रिजवी समेत काफी संख्या में वाहन चालक नेत्र जांच हेतु शिविर में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में लगभग 65 लोगों का नेत्र जांच किया गया एवं उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष,सड़क सुरक्षा समिति,मधुबनी के द्वारा सदर अस्पताल,मधुबनी स्थित रक्त अधिकोष केन्द्र में रक्तदान शिविर के आयोजन का निदेश दिया गया। रक्तदान कार्यक्रम में 11 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: