बिहार : गंगा नदी से विस्थापित महादलितों को साठ दिनों के अंदर वासगीत पर्चा मिलने की संभावना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

बिहार : गंगा नदी से विस्थापित महादलितों को साठ दिनों के अंदर वासगीत पर्चा मिलने की संभावना

11 फरवरी को उप समाहर्ता कमलेश कुमार सिंह,कटिहार के समक्ष सुनवाई

mahadalit-will-get-wasgeet-parcha-for-land
कुर्सेला,07 फरवरी। कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड में है दक्षिणी मुरादपुर ग्राम पंचायत। गंगा नदी से विस्थापित महादलित तीनघरिया में रहते हैं। यहां पर कुल 45 विस्थापित महादलितों को पुनर्वासित किया गया। इनको सीमांकन कर भूमि दी गयी। इस आवासीय भूमि पर सरकारी योजना से मकान बना दिया गया। मगर वासगीत पर्चा नहीं दिया।

कुर्सेला अंचल कार्यालय से सूची बना
गंगा नदी से विस्थापित महादलितों को तीनघरिया में पुनर्वासित कर वासगीत पर्चा देने हेतु सूची बनायी गयी। उक्त सूची को विस्थापितों को हाथ में थमा दिया गया। कुर्सेला अंचल कार्यालय से निर्मित सूची के अनुसार सामुदायिक भवन,मुस्मात एकामा देवी, अरविन्द राम, दीलिप कुमार राम, मुस्मात चम्पा देवी, मुस्मात कैली देवी, बनारसी राम, मुस्मात चांदनी देवी, योगेन्द्र राम, सुशील राम, सिकन्दर राम, अशोक राम, द्रोपति देवी, अनिल राम, मुस्मात मीरा देवी, किशन मंडल, पांचू मंडल, मुस्मात सुमित्रा देवी, कामक्षी ततमा, मुस्मात डोमनी देवी, मुस्मात रजिया देवी, दिनेश राम, रघुनाथ राम, सुलेश्वर राम, घनश्याम राम, कन्हैया राम, विन्देश्वरी राम, फकीर चन्द्र राम, गोपाल राम, लुल्ही राम, बबलू राम,मुस्मात अमरिका देवी, बबलू राम, बहादूर राम, मुस्मात मंजू देवी, धवन राम,शंकर राम,ललन कुमार राम, लक्ष्मी राम, मुस्मात खोखो देवी,सुधा देवी,ठाकुर राम, नागो राम और उपेन्द्र राम का नाम है। कई बार अंचल कार्यालय में आवेदन देकर अंचल पदाधिकारी से वासगीत पर्चा देने  किया गया। मगर अभी तक आनाकानी ही की जा रही है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा कार्रवाई
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को ई-मेल किया गया। उनके द्वारा तिनघरिया की समस्या को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का कार्यालय, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अनन्य पंजीयन संख्या 999937908011900328 परिवाद प्राप्ति की तिथि 08.01.2019 पर कार्रवाई करने के लिए परिवाद की सुनवाई और निवारण की नियत तिथि 18.01.2019 को 11 बजे तय किया गया। कमरा  संख्या-133,द्वितीय तल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,मुख्य सचिवालय में सुनवाई हुई। कार्यक्षेत्र पटना से बाहर कटिहार का होने के कारण मसला को कटिहार भेजा गया। 4 फरवरी 2019 को उप समाहर्ता कमलेश कुमार सिंह,कटिहार के समक्ष सुनवाई हुई। इस अवसर पर गैर सरकारी संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति के कुर्सेला प्रखंड के समन्वयक प्रदीप कुमार, संस्था द्वारा निर्मित सी.बी.ओ. के अध्यक्ष अनिल राम और वार्ड सदस्य मुनिलाल मौजूद थे। अब 11 फरवरी को सुनवाई होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: