दुमका : हिजला मेला महोत्सव स्मारिका समिति की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

दुमका : हिजला मेला महोत्सव स्मारिका समिति की बैठक

meeting-for-hijla-mela-dumka
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) सूचना भवन सभागार में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्वस 2019 के लिये गठित स्मारिका समिति के सदस्यों की बैठक की गई। बैठक में अलग-अलग विषयों पर अबतक उपलब्ध आलेखों के गुणवत्ता पर विचार-विमर्श  किया गया। कुछ आलेखों में गुणवत्ता का अभाव देखा गया। स्मारिका समिति के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हर हाल में आलेखों की गुणवत्ता बनी रहें। लेखकों से पुनः अनुरोध किया गया कि आलेखों की शब्द सीमा एक हजार से अधिक न हो। बैठक में उप निदेशक जनसम्पर्क-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी शालिनी वर्मा, डाॅ चतुर्भुज नारायण मिश्र, अधिवक्ता विजय कुमार सिंह, डॉ छाया गुहा, राय सच्चिदानन्द, अमरेन्द्र सुमन, विद्यापति झा, मनोज कुमार घोष, डाॅ सपन पत्रलेख और शैलेन्द्र सिन्हा उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: