जमशेदपुर : देश अपनी विरासत पर गर्व करता है : काले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019

जमशेदपुर : देश अपनी विरासत पर गर्व करता है : काले

nation-proud-army-kaale
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता)  : नमन परिवार के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 88 वीं शहादत दिवस के समारोह में कहा कि देश अपनी विरासत पर एक तरफ गर्व करता है तो दूसरी तरफ ऐसे वीर सेनानियों के बदौलत ही अपने आने वाली नस्लों के लिए उदाहरण भी खड़ा करता है। काले ने कहा कि देश अपने इस महान स्वंतत्रता सेनानी को मुक्त कंठ सेश्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है । आज नापाक इरादे से जिस तरह पाकिस्तान ने भारत के तरफ आँख दिखाने की कोशिश की है उसका सही जवाब देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का अंतिम व्यक्ति भी देने के लिए एक साथ उठ। खडा हुआ है ।काले ने कहा कि 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाएगा और अखंड तिरंगा के रूप में एग्रीको मैदान से अखंड तिरंगा का नगर भ्रमण के लिए निकलेगा और  समापन समारोह भी एग्रीको मैदान में संपन्न होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: