इप्टा स्थापना दिवस पर होगा प्रतियोगिता-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मई 2019

इप्टा स्थापना दिवस पर होगा प्रतियोगिता-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम

ipta-madhubani-celebrate-staiblishment-day
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) मधुबनी इकाई शनिवार को स्थानीय जे.एम.डी.पी.एल.  महिला कॉलेज में दोपहर 2 बजे से स्थापना दिवस का आयोजन करने जा रही है। मधुबनी इप्टा के सचिव अर्जुन राय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस दिवस को पूरे देश मे जन संस्कृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मधुबनी इकाई भी एक प्रतियोगिता-सह-सांस्कृतिक संध्या आयोजित कर रही है। जिसमें एक सत्र में कविता, चित्रकला, लघुनाटक, लोकनृत्य व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एवं दूसरे सत्र में इप्टा मधुबनी इकाई के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या पर विभिन्न प्रस्तुति दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: