दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सेवा प्रभावित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 जून 2019

दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सेवा प्रभावित

delhi-metro-violet-line-affected
नयी दिल्ली, छह जून, दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन के एक हिस्से पर बृहस्पतिवार को मेट्रो सेवाओं में आधे घंटे की देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ तकनीकी खरीबी आ जाने के चलते सेवाएं प्रभावित हुईं।  वॉयलेट लाइन दिल्ली के कश्मीरी गेट स्टेशन को फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेशन से जोड़ती है।  दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “नेहरू प्लेस और बदरपुर स्टेशन के बीच सेवाओं में देरी हुई।”  दिल्ली मेट्रो के ट्विटर हैंडल पर बताया गया कि सुबह साढ़े नौ बजे के आस-पास यह देरी हुई। साथ ही बताया गया कि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहीं। करीब आधे घंटे बाद डीएमआरसी ने ट्वीट किया, “सामान्य सेवाएं शुरू हो गई हैं।” 

कोई टिप्पणी नहीं: