बिहार : मरियम के बच्चे परेशान हैं मरियम टोला में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 जून 2019

बिहार : मरियम के बच्चे परेशान हैं मरियम टोला में

मरियम टोला के लोगों की सुधि लेनी चाहिए। वार्ड पार्षद का प्रतिनिधि को टोला में आकर पक्कीकरण नहीं होने वाली गली को पक्कीकरण करना चाहिए। इनको सात निश्चिय के तहत पक्कीकरण करवा देना चाहिए। अगर खुद नहीं कर पा रहे हैं तो सांसद और विधायकों से सहायता लेनी चाहिए। यहां पर सांसद और विधायक कोष से गली और नाला निर्माण किया गया है। जो नहीं बना है उसे पूरा करवाने की दिशा में पहल करनी चाहिए।  
mariyam-tola-patna
पटना,10 जून। सर्वविदित है प्रभु येसु ख्रीस्त की मां मरियम हैं। ईसाई समुदाय भी प्रभु येसु ख्रीस्त की मां को मां मरियम कहते हैं। दीघा में ईसाई समुदाय रहते हैं। उन लोगों ने मां मरियम के नाम पर टोला का नाम मरियम टोला रख दिया है। इन दिनों मरियम के बच्चे परेशान हैं मरियम टोला में। यहां पर जरूरी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चिय के तहत गली और नाला निर्माण करना। बताते चले कि यह क्षेत्र पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल में आता है। वार्ड नम्बर-1 की वार्ड पार्षद छठिया देवी हैं। उनको मरियम टोला के लोगों की सुधि लेनी चाहिए। वार्ड पार्षद का प्रतिनिधि को टोला में आकर पक्कीकरण नहीं होने वाली गली को पक्कीकरण करना चाहिए। इनको सात निश्चिय के तहत पक्कीकरण करवा देना चाहिए। अगर खुद नहीं कर पा रहे हैं तो सांसद और विधायकों से सहायता लेनी चाहिए। यहां पर सांसद और विधायक कोष से गली और नाला निर्माण किया गया है। जो नहीं बना है उसे पूरा करवाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। 

बरसात आने से डरते हैं मरियम टोला के लोग
यहां पर एक्स. टी. टी. आई. जाने के लिए मुख्य मार्ग है। मुख्य मार्ग का स्तर नीचे रहने के कारण बरसात के समय जल जमाव हो जाता है। इस जल जमाव सेे निजात पाने के लिए भूगर्भ नाला का निर्माण किया गया। भूगर्भ नाला तो बना परन्तु निकासी नहीं रहने के कारण भूगर्भ नाला में ही पानी जमा हो जाता है। इसके बाद मुख्य मार्ग पर जल जमाव हो जाता है। इसके कारण मरियम टोला के लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो जाती है। तब यहां के परेशान लोग जन प्रतिनिधियों के शरण में जाकर गुहार लगाने लगते हैं। इस बाबत दीघा विधानसभा के प्रतिनिधि विधायक संजीव चैरसिया को जानकारी है। अपने पैमाने से भूगर्भ नाला की निकासी करवाने का प्रयास कर रहे हैं। 

जन सम्र्पक सभा में मरियम टोला के लोगों ने उठाएं थे समस्या
बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजन क्लेमेंट साह ने फेयर फील्ड काॅलोनी में जन सम्र्पक सभा आयोजित की थी। इसमें केंन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चैरसिया, एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि विधायक ग्लेन जोसेफ गोलस्टेन, आईकफ के उत्तर बिहार के एडवाइजर अंथौनी सामी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सभा में शामिल महिलाओं ने फेयर फील्ड,मरियम टोला,शिवाजी नगर आदि जगहों में रोड एवं नाला निर्माण करवाने पर जोर देने लगी। तब बताया गया कि पटना नगर निगम, विधायक और सांसद मिलकर समस्याओं का हल कर दिया जाएगा। अब समय आ गया है कि उन समस्याओं का समाधान जल्दी कर दिया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: