मुंगेर : नक्सली ग्रुप के एक व्यक्ति को धर दबोचने में मिली कामयाबी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 सितंबर 2019

मुंगेर : नक्सली ग्रुप के एक व्यक्ति को धर दबोचने में मिली कामयाबी

naxal-arrest
अरुण कुमार (आर्यावर्त) मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।नक्सलियों के खिलाफ चलाए गये छापेमारी अभियान में पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है।पुलिस और एसटीएफ ने लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के न्यू पेसरा गांव के पहाड़ी इलाकों में छापेमारी करने के दौरान पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली गोरेलाल नैया को गिरफ्तार किया है।नक्सली के पास से एक दोनाली बंदूक 16 कारतूस 21 नक्सली पर्चा और एक मोबाइल बरामद हुआ है।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक नक्सली संगठन के मारक दस्ता में शामिल था।फिलहाल पुलिस नक्सली से पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: