स्वामी चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

स्वामी चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल

hearing-on-chinmayanand-bail
प्रयागराज, 14 नवंबर, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्वामी चिन्मयानंद की जमानत की अर्जी पर सुनवाई कल जारी रहेगी। चिन्मयानंद सहारनपुर की विधि की एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी हैं। इस मामले को गुरुवार को दोपहर दो बजे न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी के समक्ष रखा गया, लेकिन अदालत का समय पूरा होने की वजह से इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत के पूर्व के आदेश के अनुपालन में मुखबिर की ओर से जवाबी हलफनामा दाखिल किया गया और जमानत की अर्जी पर आपत्ति भी की गई, लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पीड़िता की जमानत की अर्जी पर सुनवाई के लिए एक अन्य पीठ ने 27 नवंबर की तारीख तय की है।

कोई टिप्पणी नहीं: