झारखंड : बरही विधान सभा में प्रधान मंत्री का आगमन 9 दिसम्बर को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

झारखंड : बरही विधान सभा में प्रधान मंत्री का आगमन 9 दिसम्बर को

झारखंड के चुनाव प्रभारी ओम माथुर जायजा लेने बरही पहुंचे।केंद्रीय नेतृत्व ने 65 प्लस का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य की गंभीरता को देखते हुए ही ओमप्रकाश माथुर को झारखंड विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।
pm-visit-barhi-on-9th
बरही, 4 दिसम्बर (आर्यावर्त संवाददाता) । आज भाजपा प्रदेश झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी व राज्य सभा सांसद ओमप्रकाश माथुर का आगमन बरही विधानसभा के कार्यालय में हुआ। वहीं पर कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक की गयी।  आज कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने  हेलीकाप्टर के द्वारा श्री ओम माथुर जी का आगमन हुआ।इस अवसर पर ओम माथुर ने कहा कि बरही विधान सभा में प्रधान मंत्री का आगमन 9 दिसम्बर को होगा।वहीं भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने बुधवार को दावा किया कि झारखंड के लोगों को यह विश्वास है कि भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है। पिछले पांच वर्षों में राज्य की जनता ने विकास देखा है। राज्य और केंद्र सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच रही हैं। पार्टी उम्मीदवारों के प्रति वोटरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। 23 दिसंबर को झारखंड में भाजपा का झंडा फिर से फहराएगा। इस अवसर पर झारखण्ड प्रभारी श्री ओम माथुर, संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल जी, बीजेपी प्रवक्ता श्री दीपक प्रकाश पहुँचे। भाजपा उम्मीदवार श्री मनोज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष श्री टुन्नू गोप, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष श्री महावीर साहू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील साहू, भाजपा नेता अर्जुन, सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, बीस सूत्री अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, कोर कमेटी सदस्य सहित अन्य भाजपा नेता के उपस्थिति रहे।आगामी 9 दिसम्बर को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन की जमकर व शानदारी तैयारी करने पर बल दिया। बरही विधानसभा का कार्य का भी जायजा लिया।मतदाता का रूझान पार्टी समर्पित में प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में है। इस बीच दूसरे और तीसरे चरण का चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। भारी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने अपने कद्दावर नेता को झारखंड में उतारा है। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव सह प्रभारी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के भी प्रभारी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी बहुमत के पीछे माथुर की मेहनत और उनकी रणनीति को काफी महत्व मिला था। पिछली बार महाराष्ट्र और गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत में भी माथुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने 65 प्लस का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य की गंभीरता को देखते हुए ही ओमप्रकाश माथुर को झारखंड विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: