आर्थिक तंगी के चलते किसान ने आत्महत्या की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 मार्च 2021

आर्थिक तंगी के चलते किसान ने आत्महत्या की

farmer-sucide
बांदा (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च, उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौंध क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने बुधवार को अपने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र के मुड़ेरी गांव में लघु सीमांत किसान रणविजय सिंह (45) का शव सुबह उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। उन्होंने किसान के परिजनों के हवाले से बताया कि वह आर्थिक संकट से परेशान था, संभवतः इसी वजह से आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।






live news, livenews, live samachar, livesamachar

कोई टिप्पणी नहीं: