मधुबनी : फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के डीएम ने दिए निदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

मधुबनी : फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के डीएम ने दिए निदेश

  • फॉर्मर रजिस्ट्री महाअभियान के तृतीय चरण के प्रथम दिन कार्य में शिथिलता,लापरवाही एवं अभिरुचि नहीं लेने के कारण 15 /वसुधा केंद्र संचालकों का निबंधन हुआ रद्द।

Farmar-ragistry-madhubani
मधुबनी 03 फरवरी (रजनीश के झा)। जिलाधिकारी, आनंद शर्मा मंगलवार को फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान तृतीय चरण के दूसरे दिन क्षेत्रभ्रमण पर स्वयं निकलकर राजनगर के भगवानपुर सहित बाबूबरही प्रखंड के कई पंचायतों में पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से मिलकर फार्मर रजिस्ट्री में होनेवाली परेशानियों के बारे में विस्तारपूर्वक सुना। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को उक्त समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक निदेश भी दिया। जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कार्य में रुचि लेते हुए अपना-अपना रजिस्ट्रेशन कराने का अनुरोध किया और इससे होनेवाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य मे किसी भी अधिकारी एवं कर्मियों तथा सी.एस. सी./वसुधा केंद्र संचालकों की शिथिलता एवं लापरवाही तथा अभिरुचि नही लिए जानेवाले पर कड़ी कारवाई की जायेगी।*साथ ही निम्न प्रदर्शन पंचायतों के कर्मियों के कार्यों की समीक्षा वरीय पदाधिकारी से कराकर उन्हें भी करवाई हेतु चिन्हित किया जायेगा। विदित हो कि फॉर्मर रजिस्ट्री महाअभियान के तृतीय चरण के प्रथम दिन 15 सी.एस. सी./वसुधा केंद्र संचालकों का निबंधन रद्द किया गया, अन्य को भी चिन्हित किया जा रहा है।


फार्मर रजिस्ट्री के तृतीय चरण को लेकर दिए गए निदेश के आलोक में दिनांक-02.02.2026 से  फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को मिशन मोड में कैम्प लगाकर रजिस्ट्री करने के आलोक में जिले के सभी पंचायतों में कैम्प लगाया गया है। किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से सेविका/सहायिका तथा पंचायत स्तरीय सभी कर्मियों के द्वारा किसानों को रजिस्ट्री के लिए कैम्प तक लाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा डीपीओ, आईसीडीएस एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को। निदेश दिया गया है कि प्रत्येक सेविका/सहायिका से तृतीय महाअभियान के पश्चात दिनांक-08.02.2026 को एक प्रमाण पत्र लिया जाएगा कि "उनके पोषक क्षेत्र में आनेवाले सभी किसानों(जिनके नाम से जमाबंदी कायम है) का किसान रजिस्ट्री हो चुका है। जिला में एग्रोस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्यों को प्राथिमिकता के आधार पर करने हेतु प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के सभी विभाग के कर्मियों यथा- राजस्व कर्मचारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन, किसान सलाहकार, कार्यपालक सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, विकास मित्र, आवास सहायक, आँगनवाड़ी सेविका एवं अन्य सभी विभाग के पंचायत स्तरीय कर्मियों को उक्त कार्य में सहयोग हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को उक्त कार्य के अनुश्रवण हेतु पंचायत आवंटित किया गया है।


तृतीय महाअभियान के दौरान सभी किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक/किसान सलाहकार/ राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर अपना फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है। साथ ही अपने नजदीकी csc(कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर csc ऑपरेटर द्वारा भी किसान रजिस्ट्री करा सकते है। किसान रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स्वयं के नाम से जमाबंदी होना अनिवार्य है। फार्मर रजिस्ट्री पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए, फसल बीमा, के.सी.सी., सहायता अनुदान, फसल नुक्सान पर वास्तविक क्षति का लाभ तथा सभी योजनाओं का लाभ एक डिजिटल पहचान के साथ लेने के लिए जरुरी है। सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री अपने-अपने नजदीकी सीएससी सेंटर (बसुधा) केंद्र पर जाकर फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर सीएससी (बसुधा केंद्र) के अविलाश पांडेय -9635053475, मनोज कुमार-9304850453, राजेश कुमार-7373358760 नंबर पर संपर्क कर अपने समस्या का निराकरण करवा सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं: