मधुबनी : चेतना समिति की जेएन कॉलेज में मैथिली भाषा को लेकर बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 मई 2026

मधुबनी : चेतना समिति की जेएन कॉलेज में मैथिली भाषा को लेकर बैठक

Chetna-samiti-madhubani
मधुबनी (संवाददाता), 24 मई। चेतना समिति पटना के बैनर तले मैथिली भाषा  के  संवर्धन व उसकी उपेक्षा पर एक व्यापक बैठक शहर के बुद्धिजीवियों व मैथिली  भाषा प्रेमियों के बीच जेएन कालेज के सभागार में हुई । बैठक की अध्यक्षता जेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फूलों पासवान ने की ।अपनी अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने  मातृभाषा के महत्व व उपयोगिता पर विस्तृत  प्रकाश डालते हुए कहा कि मैथिली भाषा बिहार के 18 जिलों से अधिक में बोली जाने वाली भाषा है इसकी अपनी लिपि है यह भाषा आम जनों की भाषा है। इसलिए सरकार और प्रशासन का कर्तव्य है कि वह वर्तमान जन गणना कार्य में इसे अंकित कराये। चेतना समिति के अध्यक्ष विवेकानंद झा ने कहा कि मैथिली एक समृद्ध भाषा के साथ-साथ जीविका की भी भाषा अब बन गई है । यूपीएससी,बीपीएससी सहित  कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इस भाषा की स्वीकारिता बढी है।चेतना के सचिव  के सचिव जयदेव मिश्रा एवं प्रोफेसर अरुण ठाकुर ने इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत किया। चेतना समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्टेट बैंक आफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी रहे उमेश मिश्रा ने कहा कि मैथिली भाषा बोलने वाले लगभग 9 करोड़ लोग है किंतु पिछले 2011 की जनगणना में मात्र 1.35करोड़ अंकित किए गए । इसके लिए हमें जागरुक होने की जरूरत है। चेतना समिति बिहार के सभी जिलों में इस तरह की बैठक कर लोगों को जागरूक करेगी ताकि मैथिली भाषी जनगणना में अपनी मातृभाषा मैथिली अंकित करा सके । इस अवसर पर मैथिल समाज रहिका के महासचिव प्रो. शीतलांबर झा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। इसके लिए जन जागरण रथ भी निकली जाएगी ।इस अवसर  पर उदय जायसवाल, शेखर सुमन झा, नर्मदेश्वर मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता दिखाते हुए कहा कि सभी जिलों में इसके लिए जिला समिति गठन की जा जाए। वही सखी बहिनपा  की जिला संयोजिका छाया मिश्रा ने कहा कि इसके लिए इस दिशा में कार्य करने वाले सभी संगठनों में समन्वय स्थापित कर सघन अभियान, पदयात्रा ,टोली बनाकर इस संदेश को गांव-गांव और पंचायत तक पहुंचाया जाए ।बैठक में साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत प्रीतम निषाद, नेशनल सीनियर सिटीजन संगठन के अध्यक्ष ज्योति रमन झा बाबा, अरविंद सिंह, राजेंद्र पासवान, शैलेश कुमार झा, भोलानंद झा सहित बड़ी संख्या में जिले के प्रबुद्धजन व मैथिली भाषा  लोगों ने शिरकत किया।

कोई टिप्पणी नहीं: