मधुबनी (संवाददाता) : जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि अजित आजाद लिखित मैथिली गीत 'भाषा हमर पहिचान' रिलीज किया गया. इसे स्वर दिया है प्रसिद्ध गायक कुंजबिहारी मिश्र ने जबकि संगीत से संवारा है आलोक कुमार झा ने. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के कार्यालय में आयोजित इस गीत रिलीज समारोह में नगर के कई संगीत प्रेमी और गणमान्य उपस्थित थे. गीतकार अजित आजाद ने बताया कि इस गीत के माध्यम से बताया गया है कि मैथिली भाषा का प्रमाण त्रेता और द्वापर युग से उपलब्ध है, यह सीता की भाषा रही है और उन्हीं के नाम पर ही मैथिली भाषा का नामकरण भी हुआ है. पंडित कुंजबिहारी मिश्र ने कहा कि चार युगों के प्रमाण को एक ही गीत के माध्यम से प्रस्तुत करना कठिन था लेकिन यह मैथिली भाषा का ही प्रभाव था कि इस गीत को गाने में आनन्द भी आया. यह एक अभियान गीत है. जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर सुनील कुमार झा ने कहा कि हम इस रचनात्मक गीत के माध्यम से भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहते हैं. नई पीढ़ी को इस भाषा की प्राचीनता और महत्व बताना चाहते हैं. इसका संगीत भी उच्च कोटि का है जो बहुत ही कर्णप्रिय है. इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक चंडेश्वर खान, डॉ. विनयधारी सिंह, श्याम भास्कर, कल्पना सिंह, कमलेश प्रेमेन्द्र, गायक भीमनाथ झा, प्रवीण कुमार झा, सोनू कुमार झा, मोहम्मद अरशद सहित कई लोग उपस्थित थे.
शनिवार, 15 अगस्त 2026
मधुबनी : 'भाषा हमर पहिचान' गीत हुआ रिलीज
Tags
# बिहार
# मधुबनी
# मनोरंजन
# संगीत
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
संगीत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें