सीहोर : छह वार्डों में गूंजा सेवा का संकल्प, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 सितंबर 2026

सीहोर : छह वार्डों में गूंजा सेवा का संकल्प, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सीमा परिहार ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

  • पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण की योजनाओं की दी जानकारी, माताओं ने साझा किए अनुभव

Anganwadi-samman-sehore
सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सीमा राजेश परिहार द्वारा वार्ड क्रमांक 25, 28, 31, 32, 34 एवं 35 के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को जनभागीदारी का सशक्त केंद्र बनाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चल रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं माताओं के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, मातृ सहायता और महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दी जा रही है।


कार्यक्रम में लाभार्थी माताओं ने योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव भी साझा किए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों का सम्मान किया गया। महिलाओं और बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए मनोरंजन एवं विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सीमा राजेश परिहार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें इनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का माध्यम है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से जनकल्याणकारी कार्यों को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीमा परिहार को वार्ड क्रमांक 28 में कार्यक्रम के लिए प्रभारी के रूप में उपस्थित होकर सहभागिता करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर  वार्ड क्रमांक 28 में कार्यकर्तामेघा शर्मा ,मुस्कान रैकवार ,साहिका वंदना दुबे ,सुपरवाइजर कविता ओझा वार्ड क्रमांक 25 केंद्र कार्यकर्ता रजनी विश्वकर्मा ,सहायिका रामकली जी ,कार्यकर्ता श्रीमती सरोज मीणा उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं: