- छात्र – छात्राओं द्वारा आस्था , विश्वास और श्रद्धा की त्रिवेणी में मनाया जा रहा भगवान गणेश का पर्व...

सीहोर, 18 सितम्बर । वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में श्री गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है । छात्र – छात्राओं द्वारा आस्था , विश्वास और श्रद्धा की त्रिवेणी में विश्वविद्यालय परिसर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी मनमोहक मूर्ति की स्थापना की गई है | भक्ति के इस पर्व का आयोजन वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के मराठी क्लब द्वारा किया गया | इस समारोह में विश्वविद्यालय जिसमें लगभग 2,000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ गणेश स्थापना एवं भव्य ढोल-ताशा शोभायात्रा के साथ हुआ | इसके पश्चात विधिवत मूर्ति पूजा एवं महाप्रसाद वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। इस अवसर ने विद्यार्थियों में संस्कृति, श्रद्धा, सहभागिता एवं एकता की भावना को और सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो सतीश मोढ़ , प्रो वीसी प्रो टी बी श्रीधरन , कुलसचिव डॉ ज्ञानेश प्रकाश मिश्रा , निदेशक-छात्र कल्याण डॉ अनन्तकान्त शुक्ला , फैकल्टी कोऑर्डिनेटर, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें