मुंबई : लाइव म्यूजिक, हंसी और जश्न से सजी शाम में ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का एल्बम हुआ लॉन्च! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

मुंबई : लाइव म्यूजिक, हंसी और जश्न से सजी शाम में ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का एल्बम हुआ लॉन्च!

Pahla-pyar-dusri-bar-album-launch
मुंबई । पुराने दौर के म्यूजिक लॉन्च की यादें ताजा करते हुए, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के निर्माताओं ने फिल्म का पूरा म्यूजिक एल्बम रिलीज कर दिया है। फिल्म के सभी गाने एक साथ यूट्यूब और प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर जारी किए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर को इंडस्ट्री और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब पूरा म्यूजिक एल्बम दर्शकों के बीच आ गया है। इस एल्बम में कुल 8 गाने शामिल हैं। इनमें से 7 गानों का संगीत रोचक कोहली ने दिया है, जबकि एक गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। इन गानों के बोल कुमार, गुरप्रीत सैनी और राज शेखर ने लिखे हैं। पूरा एल्बम दर्शकों को फिल्म की संगीतमय दुनिया से रूबरू कराता है और इसकी कहानी में आगे आने वाले रोमांच और भावनाओं की एक झलक पेश करता है। फिल्म के म्यूजिक एल्बम को एक खास संगीतमय शाम के दौरान लॉन्च किया गया, जहां संगीतकार रोचक कोहली ने लाइव अकॉस्टिक परफॉर्मेंस दी। उनके साथ गायक दर्शन रावल, जुबिन नौटियाल, फहीम अब्दुल्लाह और आदित्य रिखारी ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से शाम में चार चांद लगा दिए। गीतकार कुमार, गुरप्रीत सैनी और राज शेखर भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति और लाइव परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को संगीत से सराबोर कर दिया।


गायिका सुनिधि चौहान भी इस जश्न में शामिल हुईं। उन्होंने अचानक एक खास परफॉर्मेंस देकर सभी को सरप्राइज कर दिया, जिससे शाम का उत्साह और भी बढ़ गया। सुरीली धुनों से लेकर शानदार लाइव प्रस्तुतियों तक, सभी कलाकारों ने मिलकर एक यादगार माहौल तैयार किया। यही वजह रही कि म्यूजिक लॉन्च की यह शाम वहां मौजूद सभी लोगों के लिए खास बन गई। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट भी मौजूद रही, जिसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्या, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा शामिल हैं। एल्बम के गानों में रोमांस, दोस्ती, सफर, पुरानी यादें, डांस और रिश्तों से जुड़े मजेदार पलों की झलक देखने को मिलती है। ये सभी गाने फिल्म की युवा, मस्ती भरी और भावनात्मक दुनिया को बखूबी दर्शाते हैं। एल्बम के अन्य गानों में ‘जाने किस मोड़ पे’, ‘वो पुराने दिन’, ‘चांद’, ‘साले दिल’, ‘कमाल’ और ‘जुल्मी’ शामिल हैं। अलग-अलग मूड और भावनाओं से सजे ये गाने ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की कहानी और उसके माहौल को एक खास संगीतमय रंग देते हैं। ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक टी-सीरीज म्यूजिक पर उपलब्ध है। लव फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: