- बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक एवं शौचालय निर्माण का नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया भूमि पूजन
भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिले, इसके लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 7 के इन तीनों स्कूलों में बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक और शौचालय सहित आवश्यक कार्यों से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सुविधाएं मिलेंगी। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि शहर का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं से जुड़े संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर पालिका निरंतर कार्य कर रही है। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद प्रतिनिधि विजेंद्र परमार जी, उपाध्यक्ष विपिन शास्ता जी, अजय पाल राजपूत, राजेश माझी, लोकेंद्र वर्मा, कमलेश राठौर, मुकेश मेवाड़ा, संतोष शाक्य, मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार कपिल कुशवाहा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय कोहली जी मुस्कान आदि सहित विद्यालयों के शिक्षकगण एवं वार्ड क्रमांक 7 के रहवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें