पटना : डॉ. विभय कुमार झा को फिर मिली लोजपा रामविलास के प्रवक्ता की जिम्मेदारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 सितंबर 2026

पटना : डॉ. विभय कुमार झा को फिर मिली लोजपा रामविलास के प्रवक्ता की जिम्मेदारी

  • युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ प्रवक्ता की भूमिका भी संभालेंगे, मिथिला और बिहार के मुद्दों पर लगातार रहते हैं सक्रिय

Vibhay-kumar-kha-ljp
पटना, 09 सितंबर, (रजनीश के झा) । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने डॉ. विभय कुमार झा को एक बार फिर पार्टी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. विभय कुमार झा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान तथा केंद्रीय समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ. विभय कुमार झा वर्तमान में भी लोजपा (रामविलास) युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उसके बाद उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है। एक सवाल के जवाब में लोजपा नेता डॉ झा ने कहा कि युवा मोर्चा के राष्ट्ीय अध्यक्ष श्री प्रणव कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी का बीते वर्षों में जिस प्रकार का स्नेह और साथ रहा है, उससे समाज में नई उर्जा के साथ काम करने का हौसला मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार ​िफर से प्रवक्ता की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ पार्टी का पक्ष सार्वजनिक रूप से रखने की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभानी होगी। लोजपा नेता डॉ. विभय कुमार झा मिथिला सहित बिहार से जुड़े विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहते हैं। वे विभिन्न मंचों के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। प्रवक्ता की जिम्मेदारी दोबारा मिलने पर डॉ. विभय कुमार झा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा, नीतियों और नेतृत्व के संदेश को मजबूती से जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। पार्टी में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ प्रवक्ता की दोहरी जिम्मेदारी मिलने को उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता पर नेतृत्व के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: