- वन्यजीव एवं पौधों के संरक्षण पर छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक पेंटिंग
विद्यालय की विशिष्ट शिक्षिका सोनी कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने वन्यजीव एवं पौधों के संरक्षण को अपनी कल्पनाओं में उतारा है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक भी पहुंचाएं। इस तरह की गतिविधियां बच्चों को प्रकृति के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मौके पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई। डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि जिला गंगा समिति ‘नमामि गंगे’, मधुबनी द्वारा विद्यालयों में आयोजित की जा रही ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को जल, पर्यावरण एवं जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। वन्यजीव एवं पौधों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी है। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति अपनी संवेदनशीलता और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त किया है। हमारा प्रयास है कि बच्चे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाएं तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी ने प्रथम, ज्योति कुमारी ने द्वितीय तथा मरजीना खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सिकंदर पासवान, पूनम कुमारी, सुभद्रा कुमारी, रविन्द्र कुमार मंडल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें