सीहोर : आंगनबाड़ी बना सुशासन का सेतु, 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कार्यकर्ताओं का सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 सितंबर 2026

सीहोर : आंगनबाड़ी बना सुशासन का सेतु, 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कार्यकर्ताओं का सम्मान

Anganwadi-sehore
सीहोर। अंत्योदय और सुशासन के पावन पथ पर अग्रसर, भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान ने आज सीहोर में एक भावपूर्ण और प्रेरणादायी अध्याय जोड़ा। भाजपा नगर मंडल-2 के अध्यक्ष सुशील ताम्रकर के नेतृत्व में, अभियान की गूंज वार्ड क्रमांक 18 और 19 के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम के रूप में सुनाई दी। यह आयोजन मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की मंशा और जनता की आशाओं के मिलन का प्रतीक बन गया। मां सरस्वती की आराधना और आंगन मिलन' का शंखनाद,कार्यक्रम का शुभारंभ सुसंस्कृत परंपराओं के अनुरूप हुआ। सुशील ताम्रकर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, ज्ञान और सेवा के इस अनुष्ठान का विधिवत शंखनाद किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों का उत्साह देखते ही बनता था, जो सरकार के प्रति अटूट विश्वास को दर्शा रहा था।


जन-कल्याण की धुरी, कार्यकर्ता : निष्ठा की प्रतिमूर्ति

ताम्रकर ने अपने ओजस्वी संबोधन में आंगनबाड़ी और वहां कार्यरत बहनों के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्र केवल भवन नहीं, बल्कि वे पवित्र स्थान हैं जहां हमारे नौनिहालों का भविष्य गढ़ा जाता है और मातृशक्ति का संवर्धन होता है। ये केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाले सुशासन के मजबूत सेतु हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को निष्ठा की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के बिना मध्य प्रदेश सरकार की कल्याणी योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन असंभव है। आप वो नींव का पत्थर हैं, जिन पर जन-कल्याण की भव्य इमारत खड़ी है। जनता तक पहुंचने और योजनाओं का लाभ दिलाने में आपका समर्पण स्तुत्य है।


कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण वह था, जब सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 18 और 19 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सार्वजनिक सम्मान किया गया। अतिथियों ने उन्हें सम्मानित कर यह संदेश दिया कि संगठन सेवा के हर प्रयास की सराहना करता है।  इस गौरवमई अवसर पर भाजपा नगर मंडल की मंत्री संध्या पंकज मालवीय की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को द्विगुणित किया। सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने में महती भूमिका निभाने वाली पर्यवेक्षक नीलम पटेल, कार्यकर्ता दीप्ति ठाकुर, सुषमा सिंह, सुषमा पाराशर, सरोज राठौर, रेखा सोनी, और सभी सहयोगियों का भी आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया गया। ताम्रकर ने उपस्थित सभी माता-बहनों को आंगन उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहां उपस्थित हितग्राहियों ने मध्य प्रदेश की संवेदनशील सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितैषी योजनाओं से मिल रहे प्रत्यक्ष लाभ पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सीहोर के  विधायक सुदेश राय के प्रति असीम प्रशंसा और आभार व्यक्त किया। उन्होंने नेताओं के विजन की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। यह आयोजन एक बार फिर सिद्ध कर गया कि भारतीय जनता पार्टी का सेवा संकल्प अभियान सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और आंगनबाड़ी केंद्र जन-कल्याण की जीवंत धुरी बने हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: