मुंबई (अनिल बेदाग): सपने देखने वाले बहुत होते हैं, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने का साहस कुछ ही लोग जुटा पाते हैं। अनिशा गर्ग की कहानी भी ऐसे ही जुनून, आत्मविश्वास और मेहनत की मिसाल है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पहचान बनाने वाली अनिशा अब फिल्म ‘तुम मेरे हो’ के जरिए अभिनेत्री और सह-निर्माता के रूप में अपनी नई पहचान गढ़ रही हैं। फिल्मी दुनिया से कोई पुराना रिश्ता या मजबूत कनेक्शन न होने के बावजूद उन्होंने अपने सपने को प्राथमिकता दी और चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने का फैसला किया। उनके लिए यह फिल्म महज एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि वर्षों से दिल में संजोए अरमानों के पूरे होने का भावुक एहसास है। अनिशा की इस यात्रा में फिल्म का गाना ‘लग जाएंगे’ दोस्ती, मस्ती और बेफिक्र जिंदगी के खूबसूरत रंग भरता है। अपने अनुभव साझा करते हुए अनिशा कहती हैं कि सपनों को पूरा करने के लिए हर रास्ता पहले से जानना जरूरी नहीं, बल्कि शुरुआत करने के लिए खुद पर विश्वास होना चाहिए। ‘तुम मेरे हो’ के साथ अनिशा साबित कर रही हैं कि आपकी शुरुआत नहीं, बल्कि आपका हौसला आपकी मंजिल तय करता है।
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
मुंबई : ‘तुम मेरे हो’ से अनिशा गर्ग की नई उड़ान, हौसले ने दिखाई मंजिल
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें