लगातार चौथी बार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू नेता बचनू मंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ बबलू कुमार मंडल, झंझारपुर के माननीय सांसद रामप्रीत मंडल सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पार्टी द्वारा लगातार चौथी बार मेरे सांगठनिक कार्यक्षमता पर जो भरोसा किया है उन अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने का हर संभव प्रयत्न करूंगा तथा संगठन हित में अपनी पूर्ण कार्यक्षमता के साथ प्रदत्त दायित्व के अनुरूप कार्यनिर्वहन का भरसक प्रयास करूँगा।
श्री मंडल के मनोनयन पर हरलाखी विधायक सह सत्तारूढ दल के सचेतक सुधांशु शेखर, विधायक मीना कामत, सतीश साह, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश मिश्र, जिलाध्यक्ष डॉ.संजीव कुमार झा,महानारायण राय,शिवचंद्र झा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा बासु,उदयकांत चौधरी,प्रमोद गुप्ता,सुरेंद्र यादव, बिनोद मंडल, रामहित यादव, प्रेमशंकर राय,अशोक मंडल, अविनाश सिंह गौड,सन्नी सिंह, राजा चौधरी सहित दर्जनों नेताओ ने उन्हें हार्दिक शुभकामना देते हुए आशा प्रकट की है कि श्री मंडल के मनोनयन से पार्टी के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के साथ ही अति पिछड़ा कल्याण कार्य को काफी बल मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें