मधुबनी : अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर युवाओं ने सीखे जीवन रक्षा के गुर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

मधुबनी : अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर युवाओं ने सीखे जीवन रक्षा के गुर

  • माँक ड्रिल एवं प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, आपदा के समय घबराएं नहीं, सूझबूझ से करें बचाव

Disastar-mock-drill-madhubani
मधुबनी, 13 अक्टूबर, (रजनीश के झा) । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, मधुबनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को +2 वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी में “आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका” विषय पर भाषण प्रतियोगिता सह आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सतीश  कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार ने प्रथम, अभिनव कुमार ने द्वितीय एवं सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में आपदा मित्र आदित्य के नेतृत्व में आपदा मित्रों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय बचाव एवं राहत के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान प्राथमिक उपचार, सीपीआर प्रशिक्षण, भूकंप के समय ‘झुको, ढको और पकड़ो’ के नियम, सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता, बाढ़ प्रबंधन तथा घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और प्राकृतिक आपदाओं के बीच संबंधों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आपदा मित्रों को मोमेंटो, मेडल एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।


अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला युवा अधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर ने छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने तथा संकट की स्थिति में सूझबूझ एवं साहस से काम लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण आज के समय की मांग है इसकी जानकारी सबों को होनी चाहिए। आपदा न्यूनीकरण के संबंध मे जिलाधिकारी ने कहा है कि आपदा के प्रभाव को कम करने में जागरूकता, समय पर सही निर्णय और सामूहिक सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं को आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों की सहायता के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण एवं जलस्रोतों के संरक्षण को भी आपदा जोखिम न्यूनीकरण से जोड़ते हुए जनभागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि शिवशक्ति हीरो के एमडी डॉ. साकेत महासेठ ने युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं, सम्मानित अतिथि एवं समाजसेवी  श्री सुबोध चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्रवण प्रधान ने किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवक सक्सेना कुमार सिंह, रंजीत कुमार राम, शाहिद कुमार, सचिन कुमार, कन्हैया कुमार सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: