किशनगंज (संवाददाता) । दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर किशनगंज प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। देर रात जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।दोनों अधिकारियों ने डे_मार्केट, गांधी चौक, मनोरंजन क्लब और कलटैक्स सहित अन्य पंडालों में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। जिला अधिकारी नवीन कुमार ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया। वहीं एसपी संतोष कुमार ने चौक-चौराहों पर पुलिस निगरानी बढ़ाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। इस दौरान SDM, SDPO सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
किशनगंज : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने किया पंडालों का निरीक्षण।
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें