मुंबई : ‘दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’—गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. खोजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

मुंबई : ‘दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’—गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. खोजा

Dr-khoja-awarded
मुंबई (अनिल बेदाग): वास्तु विशेषज्ञ, ज्योतिषाचार्य, न्यूमेरोलॉजिस्ट, फेस रीडर और हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. खोजा को प्रतिष्ठित गुजराती ब्राइट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भव्य समारोह में उन्हें अभिनेता दीपक तिजोरी, टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी, लोकप्रिय गायिका भूमि त्रिवेदी और ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. योगेश लखानी ने सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में मनोरंजन, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र की कई चर्चित हस्तियों की मौजूदगी रही। दीपशिखा नागपाल, आरती नागपाल, विस्तास्प गोटला, प्रीति-पिंकी, राजीव रुइया, निकिता रावल और मनोज जोशी सहित अनेक सितारे समारोह का हिस्सा बने। दो बार गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी धारक डॉ. खोजा ने वास्तु शास्त्र, वैदिक एवं वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी, न्यूमेरोलॉजी, फेस रीडिंग, हस्तरेखा, लाल किताब और नाड़ी ज्योतिष जैसी विधाओं का वर्षों तक अध्ययन किया है। गुजरात के वापी से शुरू हुआ उनका सफर आज भारत से बाहर केन्या, दुबई, अमेरिका, लंदन, थाईलैंड, हांगकांग और दक्षिण अफ्रीका तक पहुंच चुका है। सम्मान के बाद डॉ. खोजा ने कहा, “दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं। सोच बदल जाए तो संभावनाओं के नए द्वार खुल जाते हैं।” उन्होंने कहा कि लोग उनके पास केवल भविष्य जानने नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं का समाधान तलाशने आते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: