वाराणसी : मरीजों को समय पर इलाज, मेडिकल कॉलेज का काम भी रफ्तार पकड़े - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

वाराणसी : मरीजों को समय पर इलाज, मेडिकल कॉलेज का काम भी रफ्तार पकड़े

  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चार जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का काम तेज करने के निर्देश

Dy-cm-health-inspaction-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी)। अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े। ओपीडी नियमित चले और ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार सर्जरी सुनिश्चित हो। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। डिप्टी सीएम ने अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने के साथ जरूरी दवाओं, पर्याप्त बेड, स्ट्रेचर और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा। अस्पतालों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के भी निर्देश दिए।  


मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेज करने पर जोर

 पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय और मानसिक चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति की भी समीक्षा हुई। डिप्टी सीएम ने प्राचार्य डॉ. कमल कुमार से निर्माण कार्य की जानकारी ली और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा कराने के लिए तेजी लाने को कहा।


 आरोग्य मंदिरों की सेवाओं की होगी निगरानी

 ब्रजेश पाठक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों की नियमित निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और एएनएम के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने प्रस्तुतीकरण के जरिए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय प्रगति की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं: