- बालिकाओं को बताएं ट्रैफिक के रूल्स स्कूटी से निकलो तो हेलमेट पहनकर निकलना
- सड़क पर बच्चिया सुरक्षित रहेगी तो अपना देश रहेगा सुरक्षित : श्रीमती राय

सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण में पहुंच रही ढाई हजार से अधिक बालिकाओं ने समाजसेवीका श्रीमती अरुणा सुदेश राय के मार्गदर्शन में सड़क पर स्कूटी बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने का संकल्प लिया। कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा बालिकाओं को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी दी गई। बालिका सुरक्षा के प्रति समर्पित समाज सेवी श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने गुरुवार को क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चिया खतरे में है बालिकाओं की सुरक्षा अति आवश्यक है। बालिकाओं को सड़क पर स्कूटी बाइक सहित अन्य वाहनों को चलाते समय भी ट्रैफिक के रूल्स मालूम होना चाहिए क्योंकि बालिकाएं सुरक्षित रहेगी तो अपना देश सुरक्षित रहेगा। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के तत्वाधान में आयोजित क्रिसेंट गरबा महोत्सव में गरबा प्रशिक्षण लेने पहुंच रही ढाई हजार से अधिक प्रतिभागी बालिकाओं महिलाओं को स्कूटी बाइक कार सड़क पर चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर विवेक आर्य प्रधान आरक्षक नरेश वर्मा और महिला आरक्षक अभिलाषा मेवाड़ा को आमंत्रित किया गया। पुलिस कर्मियों ने सड़क सुरक्षा अंतर्गत बाइक स्कूटी चलाते वक्त हमेशा हेलमेट पहनने और हेलमेट पहनने के लिए अपने परिजनों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया। यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी बालिकाओं को विस्तार पूर्वक दी गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें