विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि महात्मा गॉंधी जी सत्याग्रह, स्वच्छता ,आत्मनिर्भरता और सर्वाहित का संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण की हमारी यात्रा को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करता है। मेयर अरुण कुमार राय ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात कर सत्य, सदभाव और सेवा के मार्ग पर चलते हुए एक सशक्त समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में हम सभी योगदान दे रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया तो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी में महानता और जय जवान जय किसान का मंत्र दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध कुमार चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, राधा देवी, चंद्रवीर यादव, नागेंद्र राउत, विष्णु राउत, अमरनाथ प्रसाद,संजीव कुमार बादल, संजय गुप्ता ,आदित्य झा, कन्हैया साह, वीरेंद्र मेहता अशोक राम, गगन भगत, राम पुकार ठाकुर ,महेश कुमार ,रवि रंजन ,आनंद चौधरी, ध्रुव नारायण त्रिपाठी , मीना देवी, नवल झा,विवेक यादव , सुनील चौधरी ,आयुष सिंह, विकास आनंद ,मुकेश झा, उमेश प्रसाद ,रामनरेश राय बबलू शाह ,मनोज कुमार राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मधुबनी, 02 अक्टूबर (रजनीश के झा) । आज 02 अक्टुबर शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और अंहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की जंयती भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में महात्मा गॉंधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ अशोक कुमार यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए कहा कि महात्मा गॉंधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के उनके विचार आज भी पूरी मानवता को शांति ,सदभाव और प्रेम का संदेश देता है। सत्य ,अहिंसा और मानवता के अमर साधक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर पूरा राष्ट्र नमन कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें