पटना : डॉ. दिव्या ज्योति के नामांकन सभा में पहुंचे प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

पटना : डॉ. दिव्या ज्योति के नामांकन सभा में पहुंचे प्रशांत किशोर

Pk-in-mlc-nomination
पटना, 6 अक्टूबर (संवाददाता) PK ने नीरज कुमार पर दिया बड़ा बयान, बोले- इतने साल से हैं, इसीलिए तो हारेंगे, जब वेतनमान दिला नहीं सकते, यादवों की हत्या-समाज में अत्याचार पर मुंह नहीं खोलते, तो आज किस मुंह से वोट मांग रहे हैं, जिन नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांग रहे, अगर नीतीश कुमार कैमरे पर आकर उनके समर्थन में बोल दें तो जन सुराज अपना प्रत्याशी वापस ले लेगा। PK पटना शिक्षक MLC चुनाव में डॉ. दिव्या ज्योति की नामांकन सभा में पहुंचे, बोले - शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान और जीते तो स्नातक क्षेत्र के 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी। PK ने MLC चुनावी माहौल पर दिया बड़ा बयान, बोले- भगदड़ कहां है? भगदड़ रूलिंग पार्टी में है, वो लोग सोच रहे हैं कौन छोड़कर भागा, कौन नहीं! जन सुराज पूरी ताकत के साथ खड़ा है, दूसरे दलों की ताकत भी जन सुराज के पीछे है, शिक्षकों और स्नातकों ने मन बना लिया है कि सम्राट चौधरी के खिलाफ वोट करना है, बिहार में बेहतर शिक्षा, शिक्षकों को सम्मान और वेतनमान चाहिए, तो जन सुराज को जिताना होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: