सीहोर : बिजली कटौती सरकार को बदनाम करने की साजिश : महाजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सीहोर : बिजली कटौती सरकार को बदनाम करने की साजिश : महाजन

  • महाजन ने ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा है लेटर, जल्दी ही सुधरेगा विद्युत वितरण व्यवस्था मिलेगी पर्याप्त बिजली  

Sehore-bjp-blame-congress
सीहोर। किसान हितैषी भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस समर्थित विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के द्वारा साजिश के तहत बिजली कटौती की जा रही है उक्त आरोप वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के द्वारा लगाए गए हैं। सोमवार को जननेता किसान हितेषी गौरव सन्नी महाजन ने ऊर्जा मंत्री प्रदुम सिंह तोमर और विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए लेटर भी लिखा है। महाजन ने कहा कि पर्याप्त बिजली होने के बावजूद कटौती की साजिश रची जा रही है। महाजन ने कहा कि भाजपा सरकार को अस्थिर करने के लिए विपक्षी पार्टियों के द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा है। प्रदेश के सभी बिजली संयंत्र में पर्याप्त रूप से बिजली का उत्पादन हो रहा है सभी परियोजनाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही है लेकिन जानबूझकर वितरण व्यवस्था को बिगाड़ कर रखा गया है। इसके चलते आगोशित बिजली कटौती के मामले सामने आ रहे हैं। महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी सभी विद्युत वितरण कंपनियो को क्षेत्र में किसानों के लिए मांग के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने के लिए सख्त हिदायत दी है।  महाजन ने कहा कि नागरिक चिंता ना करें नवरात्र और दीपावली बिजली की रोशनी में ही मनाई जाएगी और बिजली कटौती बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कुछ स्थानों पर अधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी है विभिन्न वितरण व्यवस्था से संबंधित लापरवाहियों के कारण बिजली गुल होने जैसे हालात बने हुए हैं कांग्रेस बेवजह बिजली कटौती को मुद्दा बनाकर सरकार को गर्ने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी किसानों गरीबों मजदूरों की सरकार है और सभी को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: