- मरीज के लिए अस्पतालों में उपलब्ध है सभी दवाइयां : राय
सीहोर। गुरुवार को विधायक सुदेश राय ने टी बी रोग मुक्त ग्राम पंचायत के सरपंचों का सम्मान किया । टी बी रोग मुक्त अभियान को लेकर जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम विधायक सुदेश राय और सिविल सर्जन यूपीएस श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। टीवी रोग मुक्त भारत अभियान के जिला प्रभारी डॉक्टर जागेश्वर दयाल ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सरपंचों और टीवी रोग का इलाज करने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा चिकित्सा और किसान कल्याण को लेकर सक्रिय हैं । मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव टीवी को जड़ से खत्म करने का अभियान चला रहे हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में टीवी मरीजों के इलाज के लिए उच्च क्वालिटी की सभी दवाएं उपलब्ध हैं।
विधायक ने देखी भोजन की क्वालिटी
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय ने विभिन्न चिकित्सा विभाग में पहुंचकर वहां पर मौजूद कर्मचारी और इलाज करने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से भी व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। विधायक सुदेश राय ने अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं भोजन की क्वालिटी भी कैंटीन में जाकर देखी कैंटीन संचालक को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें