मधुबनी (रजनीश के झा)। वरिष्ठ नागरिक संघ मधुबनी जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्णय लिया है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार प्रो.डॉ. अभय चन्द्र झा का समर्थन किया जाय। इस संदर्भ में वरिष्ठ नागरिक संघ की एक आवश्यक बैठक गायत्री कुटीर के सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता व संध के उपाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नागरिक संघ के जिला अध्यक्ष ज्योति रमण झा ने किया और संध के सदस्य डॉ. अभय चन्द्र झा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।चूँकि डॉ. अभय चन्द्र झा संघ के संस्थापक सदस्यों में से हैं। संघ ने उनके पक्ष में मतदान का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में प्रगतिशील लेखक संघ के जिला सचिव एवं संघ के सदस्य अरविन्द प्रसाद ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया। साथ ही सखी बहिनपा समूह की जिला इकाई की छाया मिश्र भाग लेते हुए डॉ. झा के पक्ष में अपना समर्थन दिया।स्वागत भाषण में सत्येन्द्र नारायण पासवान, महासचिव जिला शाखा ने कहा कि शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में डॉ. झा के द्वारा किए गए योगदान को आज भी इस क्षेत्र की जनता याद करती है।विषय प्रवेश कराते हुए संघ के अध्यक्ष बाबा ने कहा कि डॉ. प्रो.झा मधुबनी एवं तत्कालीन दरभंगा जिला के महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. गणेश चन्द्र झा के पुत्र हैं। साथ ही बताया कि विश्वविद्यालय के सीनेट और सिंडिकेट के सदस्य भी रहे हैं।विश्वविद्यालय के सीनेट के सदस्य रहते हुए उन्होंने शिक्षकों और छात्रों की माँगों को लेकर लगातार प्रयास किए। श्री झा ने बताया कि डॉ. अभय चन्द्र झा विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव में लगातार जीतते रहे हैं।इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने उद्गार व्यक्त किए और उम्मीदवार के प्रति समर्थन एवं प्रसन्नता व्यक्त की।
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : नेशनल सीनियर सीटिजन की बैठक, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव पर चर्चा
मधुबनी : नेशनल सीनियर सीटिजन की बैठक, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव पर चर्चा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें