- माँ-बेटी के रिश्ते की अनकही परतें खोलेगी सोनाली कुलकर्णी की ‘लाइक माँ’, नीरू शर्मा ने उठाया पीढ़ियों की सोच पर सवाल
सोनाली कुलकर्णी के लिए यह किरदार भावनात्मक रूप से खास है। उनका मानना है कि बचपन के आघात उम्र, शादी और मातृत्व के बाद भी मन में बने रह सकते हैं। फिल्म ऐसे अनसुलझे अनुभवों को पहचानने और उनसे मुक्त होने की प्रेरणा देती है। नीरू शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित ‘लाइक माँ’ यह सवाल छोड़ती है कि क्या हम अनजाने में अपने माता-पिता की सोच और व्यवहार को दोहराते हैं? फिल्म का संदेश है कि पुरानी पीड़ाओं को अगली पीढ़ी की विरासत बनने से रोकने के लिए आत्ममंथन और संवेदनशीलता जरूरी है। सोनाली कुलकर्णी अंजना की मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ मेहदी खान, मेहान सोनी, स्मिता इनामदार, ऐश्वर्या मनोहर, हिशा जोशी, नंदिनी शर्मा, कोमल खिमसरिया और अयाज़ खान सहायक भूमिकाओं में नजर आएँगे। फिल्म का निर्माण निर्वाणा क्रिएशन्स के बैनर तले हुआ है और राजीव पाराशर इसके निर्माता हैं। आकाश सेठी ने सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है, संदीप कुरुप ने संपादन किया है, कौशल महावीर ने संगीत तैयार किया है और रुचा देवघारकर प्रोडक्शन डिजाइनर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें