मधुबनी : ‘स्टार्टअप–बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

मधुबनी : ‘स्टार्टअप–बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन।

  • उद्यमियों को वित्तीय सहायता एवं बैंकिंग सुविधाओं की दी गई जानकारी। 

Startup-banking-madhubani
मधुबनी, 29 अक्टूबर (रजनीश के झा) । स्टार्टअप सेल, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी द्वारा स्टार्टअप बिहार, उद्योग विभाग, बिहार सरकार की स्टार्टअप नीति के अंतर्गत गुरूवार को ‘स्टार्टअप–बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्टार्टअप्स एवं नवोदित उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय सहायता तथा सरकारी योजनाओं के माध्यम से व्यवसाय के विकास के अवसरों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी के प्राचार्य प्रो० राणा प्रताप सिंह, जिला उद्योग केंद्र मधुबनी के महाप्रबंधक श्री अमित विक्रम भारद्वाज, परियोजना प्रबंधक श्री रविशंकर उपाध्याय, मधुबनी के अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री जी. एम. झा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (DDM) श्री प्रशांत, स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज श्री शशांक सौरभ, स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर श्री कुमार हार्दिक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्टार्टअप्स और उद्यमियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान क्रेडिट गारंटी स्कीम फॉर स्टार्टअप्स (CGSS), स्टार्टअप के लिए बैंक ऋण, कार्यशील पूंजी, ऋण आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा वित्तीय संस्थानों से जुड़ने के तरीकों पर चर्चा की गई। उद्यमियों को अपने व्यवसाय की वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बैंक प्रतिनिधियों और उद्यमियों के बीच संवाद के माध्यम से वित्तीय चुनौतियों को समझने तथा स्टार्टअप्स को संस्थागत वित्तीय सहायता से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही, डिजिटल वित्तीय सेवाओं और डिजिटल भुगतान समाधानों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस पहल का उद्देश्य जिले में उद्यमिता एवं नवाचार को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स की वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा सरकारी संस्थानों, बैंकों और उद्यमियों के बीच समन्वय को मजबूत करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ स्टार्टअप सेल, जीईसी मधुबनी ने जिले में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने और नवोदित उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कोई टिप्पणी नहीं: