सीहोर : दोराहा पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार 12 फरार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

सीहोर : दोराहा पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार 12 फरार

  • मदरसे के पास किया था हवाई फायर,फरियादी बने तहसीलदार

Two-artest-sehore
सीहोर। दोराहा में मदरसे के पास मौजूद जमीन के सीमांकन के दौरान किए गए हवाई फायर और जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने शुरू कर दी है । पुलिस ने अब तक इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें मुजीब और रेहान शाहरुख शामिल है। घटना को अंजाम देने वाले 12 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों की भी सर गर्मी से तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि उक्त आरोपी घरों में ताला डालकर रफू चक्कर हो गए हैं। इस मामले में फरियादी बनकर दोराहा तहसीलदार एस आर देशमुख ने आरोपी अहमद खान असद खान इरशाद खान रेहान खान सुफियान रिजवान इरफान वसीद शारिक आसिफ मुजिम फरहान अब्दुल वाजिद फकीर अली अन्य 25 30 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है। दोराहा थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहसीलदार दोराहा के द्वारा सीमांकन की कार्रवाई करते समय शासकीय कार्य में  बाधा उत्पन्न करना गाली गलोज करना अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायर करने को लेकर अपराध क्रमांक 236/ 26 धारा 221,132,351,352,3/5 का मुकदमा पंजीबद किया है। इस मामले से संबंधित मुख्य फरियादी फराज पिता रईस पिता शेख दौलत निवासी दोराहा हाल मुकाम भोपाल का इलाज पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल में कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में फरियादियों के शरीर पर गंभीर चोटे पाई गई हैं। फरियादियों का आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं फरार आरोपियों से उनको और परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: