परमाणु हथियारों से लैस देशों के बीच टकराव की कोई गुंजाइश नहीं : पाकिस्तान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

परमाणु हथियारों से लैस देशों के बीच टकराव की कोई गुंजाइश नहीं : पाकिस्तान

amir-raza-pakistan
पाकिस्तानी सेना के एक शीर्ष कमांडर ने पाकिस्तान की धरती से होने वाले किसी भी आतंकी हमले का ‘‘कड़ा जवाब’’ देने संबंधी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों से लैस देशों के बीच टकराव की कोई गुंजाइश नहीं है। पाकिस्तान की ‘नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड’ के जनरल आमिर रजा ने शनिवार को कहा, “हमारी सीमाओं के पार शत्रुतापूर्ण मंसूबे रखने वालों के लिए हमारा रुख दृढ़ और स्पष्ट है। परमाणु हथियारों से लैस देशों के बीच टकराव या युद्ध की कोई गुंजाइश नहीं है।” रजा, काकुल में पाकिस्तान सैन्य अकादमी (पीएमए) के 154वें ‘लॉन्ग कोर्स’ के कैडेट की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। 


उन्होंने इस दौरान दोहराया कि पाकिस्तान अपने भू-भाग के ‘एक-एक इंच’ की रक्षा करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले सिंह के बयान की निंदा की थी, जिसके बाद रजा की यह टिप्पणी आई है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने शुक्रवार को कहा था, “पाकिस्तान भारतीय रक्षा मंत्री की उकसाने वाली टिप्पणियों को खारिज करता है और उनकी निंदा करता है।” सिंह ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान की धरती से होने वाली भविष्य में किसी भी आतंकवादी घटना का और भी ‘‘कड़ा जवाब’’ दिया जाएगा। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’, बालाकोट हवाई हमलों और सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के जवाब देने के तरीके में निर्णायक बदलाव आया है। खान ने सिंह के बयानों को ‘‘गैर-जिम्मेदाराना’’ करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान किसी भी ‘‘गलत सोच के तहत की गई आक्रामक कार्रवाई’’ से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संयम और शांति के प्रति प्रतिबद्धता को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। खान ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई का पुरजोर तरीके से जवाब दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: